पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - मिशन कंपाउंड में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई है। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दी है। मिशन कंपाउंड निवासी डॉ. तबरेज सज्जाद ने पुलिस थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि मिशन कंपाउंड निवासी प्रदीप सिंह दो साथियों के साथ आया और उनके घर में घुसकर मारपीट कर रुपए छीन ले गया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने डॉ. तबरेज पर भी साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर बुधवार को मसीही समाज के लोगों ने कलेक्टर कुंजबिहारी गुप्ता और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया है। मसीही समाज के लोगों का आरोप है कि तबरेज अवैध रूप से कांट्रैक्ट लेकर निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ वह समाज के लोगों को तरह तरह से मुकदमे दर्ज करवाकर परेशान करने की धमकी भी देते है। डॉ. तबरेज ने प्रदीप सिंह के खिलाफ मारपीट के झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है।