सोना १०० और चांदी ५०० रुपए गिरी
बांसवाड़ा - स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। जहां सोना स्टैंडर्ड और जेवराती १०० रुपए गिरा। वहीं चांदी टंच और चौरसा ५०० रुपए गिरी। भाव क्रमश: इस प्रकार हैं- बांसवाड़ा सर्राफा बाजार : सोना स्टैंडर्ड ((दस ग्राम)) ३०१५०, सोना जेवराती ((दस ग्राम)) २९८५०, चांदी टंच ((प्रति किलो)) ४४३००, चांदी चौरसा ((प्रति किलो)) ४४१००, कलदार ५१६ रुपए।