नाबालिग से दुष्कर्म पर जताया रोष
बांसवाड़ा - पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने मूक बधिर स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म पर रोष व्यक्त किया। इस घटना को लेकर मंच के जिलाध्यक्ष कपिल पटेल और नगर अध्यक्ष कुणाल बत्रा ने स्कूल जाकर घटना की जानकारी ली। साथ ही प्रशासन से शीघ्र ही जांच प्रकिया पूरी कर दोषी को सजा देने की मांग की।