मजदूर संघ इंटक की बैठक
बांसवाड़ा - राजस्थान असंगठित एवं निर्माण मजदूर संघ की बैठक बुधवार दोपहर 2 बजे खांदू कॉलोनी की शुभ वाटिका में हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री सेमसन भगोरा ने श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा अपने ब्लॉक में पंजीकरण कराने का आह्वान किया। साथ ही लाभकारी योजनाओं में आर्थिक सहायता प्राप्त करने में की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया। बैठक में जिलाध्यक्ष शांतिलाल डिंडोर, मोहनलाल, परमानंद, हितेश निनामा, मोहनलाल पटेल, अर्जुन खांट, भावना भोई मौजूद थे।