पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य डाकघर में एटीएम की मिलेगी सुविधा

मुख्य डाकघर में एटीएम की मिलेगी सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। शहर के डाकघर उपभोक्ताओं को अप्रैल तक एटीएम सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण में मुख्य डाकघर में एटीएम कक्ष के लिए स्थान तय कर लिया गया है। योजना के तहत सबसे पहले मुख्य डाकघर में एटीएम लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस एटीएम के लगने के साथ ही डाकघर के उपभोक्ताओं के खातों को भी ऑनलाइन कर दिया जाएगा। साथ ही जिले के चुने हुए डाकघर में भी एटीएम के लिए कार्य शुरू करने के लिए वर्कऑर्डर अंतिम चरणों में है। विभाग के इस प्रयास के बाद कर्मचारियों पर वर्कलोड कम हो जाएगा। इस व्यवस्था के बाद उपभोक्ता भी अपने खाते का विवरण किसी भी समय कहीं भी देख सकेगा। डाकघर में एटीएम मशीन लगने के बाद उसकी सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।




उपभोक्ताओं का

आधार कार्ड जरूरी

डाकघर अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ता में जागरुकता नहीं होने से कई खातों का ब्यौरा अभी बाकी पड़ा है। डाकघर के कई उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने आधार कार्ड व अन्य जानकारी का ब्यौरा नहीं दिया है। खातों को ऑनलाइन करने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी खाते की डायरी को डाकघर में लाना होगा।

यह सुविधा मिलेगी

एटीएम में डाकघर उपभोक्ताओं की आरडी, एफडी सहित खातों का ट्रांजेक्शन एटीएम के जरिए किया जा सकेगा। खाताधारकों की खातों की मेच्योरिटी होने पर डाक विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उपभोक्ता अपने खाते में राशि का आदान-प्रदान व मासिक किश्त का पैसा एटीएम से ही ट्रांसफर कर सकेंगे।