पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल से घर लौटते छात्र को पीटा

स्कूल से घर लौटते छात्र को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासकर न्यूज - बांसवाड़ा
स्कूल से घर लौटते वक्त एक छात्र से कुछ बदमाशों ने जमकर मारपीट कर दी। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे उपचार के लिए एमजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाबा बस्ती निवासी सूरज पुत्र बिठला मॉर्डन स्कूल से पढ़कर घर लौट रहा था। मुस्लिम कॉलोनी में कुछ बदमाश आए और छात्र से बेवजह बहस करने लगे। छात्र के मुताबिक जब उसने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने लात घूसों से उसकी पिटाई कर दी। इस पर आसपास के राहगीर जमा होते देखकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। छात्र के सिर हाथ और पैर में चोटें आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।