पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबांसवाड़ा। पीपलवा क्षेत्र में रात को एक ठेकेदार को पत्थर मारकर लूटने की कोशिश की गई। दूध वाले ने हौसले से काम लिया और एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
निचला घंटाला निवासी दुर्गाशंकर बुधवार रात में अपनी कार से घर लौट रहे थे, उनके बहनोई गजेंद्र भी साथ में थे। पीपलवा औद्योगिक क्षेत्र में गांव के मोड़ से पहले ही बैठे कुछ बदमाशों ने दुर्गाशंकर की कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
दुर्गाशंकर भयभीत हो गया, बदमाशों की संख्या ज्यादा नहीं से दोनों जने कार से उतरे और बदमाशों की ओर बढ़े तो बदमाश भागने लगे। एक बदमाश गिर गया। कोतवाली में बदमाश की पहचान पीपलवा निवासी मनीष पुत्र रकमा के रूप में की गई है। पुलिस ने ३ आरोपियों के खिलाफ लूट की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.