पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौराहों पर लगने लगे ट्रैफिक बूथ

चौराहों पर लगने लगे ट्रैफिक बूथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। शहर को जाम से निजात दिलाने की कोशिशें शुरू हुई है। यातायात पुलिस पहले प्रयास के रूप में चौराहों पर ट्रैफिक बूथ लगवा रही है। पहला ट्रैफिक बूथ पुराना बस स्टैंड पर लगाया जा चुका है। इसका काम अंतिम चरणों में है। वहीं दो अन्य ट्रैफिक संचालन बूथ यातायात पुलिस ने तैयार करवाए हैं, जिनको ट्रैफिक लोड के मुताबिक दूसरे चौराहों पर लगाने की योजना है। इन बूथों पर बैठकर यातायात पुलिस कर्मी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें कार्रवाई करने के लिए एक स्थान मिल सकेगा। अभी तक यातायात कर्मी चौराहों पर ही घूमते या फिर खड़े नजर आते थे। बूथ बन जाने से नागरिक यातायात संबंधी परेशानी भी बता सकते हैं। समय के साथ ही इन बूथों पर आधुनिक तकनीकी से जोड़ा जाएगा।