पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैरहाजिर 228 डॉक्टरों ने आज ज्वॉइन नहीं किया तो कार्रवाई

गैरहाजिर 228 डॉक्टरों ने आज ज्वॉइन नहीं किया तो कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने प्रदेशभर में ऐसे डॉक्टरों की सूची बनाकर 31 जनवरी तक ज्वॉइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी यदि कोई डॉक्टर ज्वॉइन नहीं करता है तो ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के निदेशक ने प्रदेशभर के 228 डॉक्टरों की सूची जारी की है। सर्वाधिक गैरहाजिर डॉक्टर कोटा जिले में 25 हैं। वहीं बांसवाड़ा, सिरोही, सवाईमाधोपुर जिलों में 1-1 डॉक्टर ही अनुपस्थित है। डूंगरपुर जिले के 8 डॉक्टर हैं, जो सालभर से अधिक समय से गैरहाजिर है। आदेशों में सेवा से गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों को अंतिम अवसर देते हुए शुक्रवार तक संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।



10 सालों से गैरहाजिर हैं डॉक्टर

निदेशक चिकित्सा विभाग की ओर से जारी सूची में डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने का समय भी दिया गया है। इस सूची में कई डॉक्टर ऐसे हैं, जो वर्ष 2004-05 से भी गैरहाजिर है और ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।

॥निदेशक ने सभी गैरहाजिर डॉक्टरों को 31 जनवरी तक ज्वॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। हमारे जिले में तो केवल एक डॉक्टर ही गैर हाजिर चल रहा है, वह आनंदपुरी में था। इसके बाद भी किसी ने ज्वॉइन नहीं किया तो इनके खिलाफ कार्रवाई विभागीय स्तर पर ही की जाएगी।ञ्जञ्ज

-डॉ. एचएल ताबियार, सीएमएचओ ,बांसवाड़ा

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने राज्यभर में दिए निर्देश