पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापू को दी भावांजलि

बापू को दी भावांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़ - शहीद दिवस के मौके पर जिले में कई स्थानों और विद्यालयों में महात्मा गांधी को भावांजलि दी गई। इसके अलावा बच्चों को बापू के आदर्शों को अपनाने का आह्वान भी किया गया। इसी प्रकार कस्बे न्यू बाल विद्या भवन शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम हुआ। इसमें संस्था प्रधान तेजपाल सिंह जादव के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर कलसिंह कटारा, धुलसिंह दामा, मनीष धोती सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल डिंडोर ने किया तथा आभार प्रदर्शन जागृती जादव ने किया।
तलवाड़ा - ग्राम पंचायत सरपंच मंजूला देवी की अध्यक्षता में गांधी मूर्ति चौराहे पर सभा की गई। इस मौके पर भाजपा के एडवोकेट मुकेश द्विवेदी, विपिन त्रिवेदी, सचिव बीजाराम सिघारिया, उपसरंपच बापूलाल कांडोर आदि लोगों ने अपचने विचार रखे।