पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादती के सह आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

ज्यादती के सह आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - जिला एवं सेशन न्यायालय ने ज्यादती के एक सहआरोपी की जमानत अर्जी गुरुवार को खारिज कर दी है। कोर्ट के समक्ष सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के लसोडिय़ापाड़ा निवासी रामा पुत्र सालिया डामोर की अर्जी पेश की गई थी। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी के खिलाफ एसपी को परिवाद पेश किया गया था। परिवादी ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का अपहरण कर ज्यादती की गई है। ऐसे में पुलिस ने रावजी, रामा सहित कुल छह जनों के खिलाफ चालान पेश किया। पीडि़त युवती ने रामा पर भी ज्यादती के आरोपी लगाए थे।