शिविर में सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा दी
आनंदपुरी - कस्बे के मानसी महिला विद्यालय में 30 जनवरी से 5 दिवसीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने सभी को देश सेवा और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हकरिया भाई तथा विशिष्ट अतिथि अशोक टेलर, संदीप पंचाल और विजय टेलर रहे। जबकि अध्यक्षता संजय कुमार भट्ट ने की।