- Hindi News
- एसएसए की महिला कर्मचारी जिला परिषद में तलब
एसएसए की महिला कर्मचारी जिला परिषद में तलब
बांसवाड़ा - सर्वशिक्षा अभियान में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद एसएसए के जिला परियोजना समन्वयक द्वारा गठित जांच कमेटी ने महिला कर्मचारी को एपीओ करने की अनुशंसा की है।
वहीं जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीईओ मोहनलाल पारगी ने आगे की कार्रवाई के लिए फाइल जिला परिषद को भेजी है। दूसरी ओर जिला परिषद के सीईओ रामनाथ चाहिल ने जांच कमेटी की रिपोर्ट तक अध्ययन करने के बाद महिला कर्मचारी को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए तलब किया है। सर्वशिक्षा अभियान में कार्यरत महिला कर्मचारी लोक जुंबिश कर्मचारी है, जो पिछले लंबे समय से सर्वशिक्षा अभियान में एपीसी के विरुद्ध पद पर कार्यरत है। कुछ समय पहले ही ब्लॉक स्तर पर कार्यरत सर्वशिक्षा के कर्मचारी संदर्भ व्यक्ति ((आरपी)) ने इसके खिलाफ शिकायत की थी। इसी आधार पर डीईओ ने जांच कमेटी गठित कर इस प्रकरण की जांच कराई। जांच कमेटी में तीन ब्लॉक के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और एक सर्वशिक्षा में कार्यरत लेखाकार मुकेश शाह को शामिल किया था। इस प्रकरण को लेकर डीईओ मोहनलाल पारगी ने बताया कि अभी फाइल को अनुमोदन के लिए जिला परिषद भेजा गया है, जिसमें जांच कमेटी ने एपीओ करने की अनुशंसा की है। वहीं जिला परिषद के सीईओ रामनाथ चाहिल ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।