- Hindi News
- साईं बाबा मंदिर में वार्षिक समारोह पर निकलेगी साईं पालकी
साईं बाबा मंदिर में वार्षिक समारोह पर निकलेगी साईं पालकी
बांसवाड़ा। शहर में रतलाम रोड़ स्थित साईं बाबा मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव 4 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उत्सव की शुरुआत सुबह 6.30 बजे नागेंद्र कुमार चावलवाला के यजमानत्व में गणेश पूजन के साथ होगा। साथ ही सभापति राजेश टेलर द्वारा साईं बाबा का महाभिषेक कर आरती उतारी जाएगी। 8 बजे विश्वकल्याण के लिए हवन होगा। वहीं दुर्गावाहिनी के सदस्यों द्वारा साईं भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। 10 बजे साईं की और बढ़ते कदम का लोकार्पण और 10.30 बजे लेक व्यू पॉइंट परिसर का लोकार्पण भी होगा। शाम 4 बजे श्रीसाईं पालकी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 6 बजे महाआरती का आयोजन होगा। संरक्षक जगदीश भंभानी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में 6.30 बजे युवा कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें कलेक्टर कुंजबिहारी गुप्ता मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक अनिल टांक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
बांसवाड़ा। 10 से 14 फरवरी तक लगने वाले बेणेश्वर मेले की तमाम तैयारियों को लेकर कलेक्टर केबी गुप्ता ने बैठक आयोजित क। बैठक में एसपी अनिल टांक, एडीएम मोहनलाल गुप्ता, घाटोल के एसडीओ नरेश बुनकर, गनोड़ा के तहसीलदार, बीडीओ हेमंत जोशी, बिछावाड़ा सरपंच ने विचार रखे।अस्थाई डिस्पेंसरी लगाने के भी निर्देश कलेक्टर ने मेले में अस्थाई डिस्पेंसरी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
वही कर सकते हंै। जो कोरे वस्त्र या भीगे वस्त्र पहने हों। बापु ने कथा में ब्रह्मा और नारद के प्रसंग सुनाते हुए त्रिकाल पूजा के महत्व बताए। बापू ने कथा में बताया कि ब्रह्मा ने नारद से कहा कि इस पृथ्वी पर ज्योर्तिलिंग पूरा जगत पूरा ब्रह्माड लिंग स्वरूप है। पृथ्वी पर असंख्य शिवालय हैं। जिस गांव में शिवजी का शिवालय नहीं हो उस गांव का पानी तक नहीं पीना चाहिए, जिनके घर में शिव पूजा नहीं हो उनके घर का पानी नहीं पीना चाहिए और जिसके मुख में शिव का नाम नहीं हो उसका मुंह भी देखना नहीं चाहिए।