आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हटाने की मांग
तलवाड़ा - ग्राम पंचायत सुंदनपुर के शिवपुरा गांव में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने सरपंच से गुहार लगाई इस पर सरपंच ने संबंधित विभाग और विकास अधिकारी बांसवाड़ा को शिकायत की जांचकर कार्रवाईकरने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार इस मामले में शिकायत की जा चुकी है।