- Hindi News
- परतापुर शिविर में 17 ट्राईसाइकिलें बांटी
परतापुर शिविर में 17 ट्राईसाइकिलें बांटी
परतापुर - जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर के तत्वावधान में नि:शुल्क विकलांगता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक जीतमल खांट ने कहा कि सभी विशेष योग्य जनों का एक मेगा शिविर अगले माह आयोजित किया जाएगा।अध्यक्षता उपखंड अधिकारी जितेंद्र सिंह नरुका तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान सीमा बरगोट, विकास अधिकारी अतुल जैन थे।इस अवसर पर नैत्र विशेषज्ञ हरीश लालवानी, डॉ. सर्वेश बिसारिया सहित कई लोग मौजूद थे।