भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान
परतापुर - भारतीय जनता पार्टी की बैठक भाजपा कार्यालय में आहूत की गई। इसमें पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के मुख्य अतिथि विधायक जीतमल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियां करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दौलत सिंह सिसोदिया ने की। वहीं, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री धर्मेंद्र राठौड़, जिला मंत्री गोविद सिंह राव, अरथूना मंडल अध्यक्ष प्रेमजी पाटीदार आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन जीवनलाल पाटीदार ने किया । इस अवसर पर महेश अवचार, विजयपाल पाटीदार, प्रकाश नागदा, पंकज पाटीदार, प्रभज्योत सिंह राजेश, बहादुर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गनोड़ा - इसी प्रकार गुरुवार को विधायक नवनीतलाल निनामा के मुख्य आतिथ्य और यदुनाथसिंह कि अध्यक्षता तथा हरेंद्र निनामा, सुरेंद्रसिंह मांड के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक आहूत की गई।इस मौके पर भी अतिथियों ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में सरपंच ईश्वरलाल, सरपंच नरेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच गौतमलाल हरदारिया सहित कई लोग मौजूद थे।
सज्जनगढ़ - कस्बे में भी शिव मंदिर में बैठक आहूत की गई। इसमें बासवाड़ा-डूंगरपुर के लोकसभा प्रभारी ओम पालीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर पालीवाल ने कुशलगढ़ विधान सभा मे एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किसा। बैठक को विधायक भीमा डामोर, मधुसूदन व्यास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप पटेल, मंडल अध्यक्ष रामचंद डिंडोर महामंत्री सूर्यसिंह लबाना सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं ने भ्ज्ञी अपने विचार रखे।
कुशलगढ़ - भाजपा कार्यालय में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम पालीवाल ने कार्यकर्ताओ की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को तन मन से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए घर घर चलो अभियान, नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक नोट एक वोट ११ फरवरी से साप्ताहिक अभियान को सफल बनाने के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मारक के लिए घर घर से लोहा एकत्रित करने का भी आव्हान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष कमलेश कावडिया,महामंत्री हेमेन्द्र पंड्या,प्रतिपक्ष नेता नीतेश बैरागी आदि उपस्थित थे। संचालन हेमेन्द्र पंड्या ने किया।