पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौन रखकर किया शहीदों को नमन, श्रद्धासुमन अर्पित

मौन रखकर किया शहीदों को नमन, श्रद्धासुमन अर्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - शहर में गुरुवार को शहीद दिवस मनाया गया, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरुवार को सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर कुंजबिहारी गुप्ता, एसपी अनिल टांक, एडीएम मोहनलाल गुप्ता, जिला परिषद के सीईओ रामनाथ चाहिल, एसडीओ केके गोयल, विशेष भूमि अवाप्ति रेल्वे अधिकारी राजीव द्विवेदी, ट्रेजरार सोहनलाल कठात सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यालय में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहर के राजकीय और निजी शैक्षणिक संस्थानों में गुरुवार को शहीद दिवस पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस उपलक्ष्य में शहर के मध्य स्थित हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल की अध्यक्षता में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश के शहीदों को नमन किया। इस दौरान रेंजरिंग प्रभारी डॉ. आशा मेहता, डॉ. एसके सांखला, रक्षा निनामा और स्टाफ मौजूद थे।
राजकीय उमावि खेड़ा वड़लीपाड़ा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस पर स्टाफ और विद्यार्थियों ने मौन रखकर शहीदों श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में मंजुला, अनवरुद्दीन शेख, छगनलाल मौजूद थे।
गांधी के चरित्र पर एकाभिनय
रामावि सामरिया में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने महात्मा गांधी के चरित्र पर एकाभिनय की प्रस्तुति दी। साथ ही बच्चों ने कविता के माध्यम से गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि कलावती चौबीसा ने विद्यार्थियों को गांधी के विचारों से अवगत कराते हुए उनके जीवन से प्रेरित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ताजेंग पाटीदार, हीरालाल पटेल, पुष्पेंद्र, बापूलाल, कमला देवी, अरुणा मौजूद थे।
गुरुकुल विद्याभवन माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया में शाला प्रबंधक लोकेंद्र शक्तावत ने विद्यार्थियों को गांधी के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका परमेश्वरी शक्तावत सहित स्टाफ मौजूद था।
भारतीय विद्यामंदिर संस्थान में शदीद दिवस पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नरेंद्र चौधरी ने की। इसी प्रकार भारतीय विद्यामंदिर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य ने डॉ गुलाबधर द्विवेदी ने गांधी के जीवन का परिचय देकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सचिव निर्मला चेलावत सहित स्टाफ मौजूद था।
श्री महावीर बीएड कॉलेज में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावांजलि अर्पित की। इस दौरान प्राचार्या विनिता त्रिवेदी, हेमेंद्र त्रिवेदी, भावना मौजूद थे।
टायनी टोट्स स्कूल में शहीद दिवस के अवसर पर संस्थाप्रधान रत्ना अय्यर ने विद्यार्थियों को देश की आजादी के लिए जवानों द्वारा किए गए त्याग और बलिदान की जानकारी दी साथ ही महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी।
आशीर्वाद पब्लिक सी सै स्कूल में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। इस दौरान विद्यालय में रंगोली स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। यह जानकारी संस्थाप्रधान वीरेंद्र कोठारी ने दी।
बीवीबी स्कूल रातीतलाई में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में प्राचार्या संस्थाप्रधान सरोज नगावत ने बच्चों को गांधीजी के जीवन का परिचय देते हुए कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे। वे कुशल राजनीतिज्ञ और महान संत थे। जिनके कारण उन्हें महात्मा कहा जाता है।
चंद्रशेखर आजाद नवयुवक मंडल उमरीनाला ने शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान युवाओं ने गांधी की जीवन शैली, अध्यापन, आंदोलनों पर अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अर्जुन खराड़ी, गुनजी खराड़ी, हुकमचंद, दीपक, लक्ष्मण मौजूद थे।



शहीद दिवस - राजकीय और निजी संस्थाओं में शहीद दिवस मनाया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी भावांजलि