कुशलबाग में रोजगार मेला आज से
बांसवाड़ा। जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय कुशलबाग मैदान में रोजगार मेला लगाया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी धनपतसिंह ने बताया कि रोजगार मेले में प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक व्यक्तित्व विकास, मार्गदर्शन, परीक्षा में शतप्रतिशत अंक लाने के तरीके व शिक्षार्जन की जानकारियां प्रकाश पंड्या देंगे। कई कंपनियां इसमें अपने लिए कर्मचारी का चयन करेगी। मुख्य अतिथि विधायक धनसिंह रावत, अध्यक्ष कलेक्टर कुंजबिहारी गुप्ता और कोषाधिकारी सोहनलाल कठात, रेलवे लाइन विशेषाधिकारी राजीव द्विवेदी, प्रो. केएस दांतला विशिष्ट अतिथि होंगे।