पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ताओं के लिए नेशनल कंज्यूमर चार्टर जारी

उपभोक्ताओं के लिए नेशनल कंज्यूमर चार्टर जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - कंज्यूमर कॉन्फिडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उपभोक्ताओं के लिए नेशनल कंज्यूमर चार्टर जारी कर केंद्र सरकार और सभी राजनीतिक दलों से उपभोक्ताओं के हितों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष निरंजन द्विवेदी ने बताया कि सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ$ अनन्त शर्मा ने दस सूत्री नेशनल कंज्यूमर चार्टर को लागू करने में सहयोग का आह्वान किया। द्विवेदी ने बताया कि 9 फरवरी को दिल्ली में सीसीआई मुख्यालय से राजनैतिक दलों को चार्टर सौंपने का अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश सचिव महेश श्रीमाली ने बताया कि संभाग में संपर्क कार्य के लिए गठित दल में रजनीकांत मालोत, सुनील दोसी, महेश पंड्या, कीर्तिश पंड्या, कीर्तिश भट्ट, संजीव शाह, दीपक भट्ट, दिनेश जोशी, राजेश सेठिया, रोहित राणा, उमेश शाह, योगेश व्यास, विजय व्यास, एमएल गंगावत को सम्मिलित किया गया।