- Hindi News
- मिड डे मील के रसोइयों ने कहा, नियमित कर्मचारी बनाओ
मिड-डे-मील के रसोइयों ने कहा, नियमित कर्मचारी बनाओ
बांसवाड़ा - मिड डे मील रसोइया संघ ने कलेक्टर के माध्यम से ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को नियमित करने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल निनामा ने बताया कि 6 सूत्रीय मांगें रखी गई है। जिसमें रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देना, जब तक नियमित नहीं किया जाता है, तब तक दस हजार रुपए मानदेय देना, रजिस्टर में रोज हस्ताक्षर कराना, हॉस्टलों में ठेका पद्धति को खत्म करना और ग्रीष्मावकाश में मानदेय का भुगतान करना शामिल है। इस मौके पर लक्ष्मण सुरावत, मोहन कटारा, गलिया डामोर, लक्ष्मी प्रेम, लालसिंह, अमराभाई साथ थे।