पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लावारिस बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया

लावारिस बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल - कस्बे में बुधवार को लावारिस हालात में मिले बालक सुनील को गुरुवार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चौकी प्रभारी मदनसिंह चौहान ने बताया की गलियाकोट पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार खोजबीन करने पर लापता बालक के परिजन भोयर पंचायत के भूरीया खांडा गांव में होने की सूचना प्राप्त हुई। जहां जाकर मालूम करने पर सुनील के पिता का नाम उंकार अंगारी, चाचा विमल अंगारी तथा कालू अंगारी का पता चला। जहां मौके पर पहुंचकर बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।