पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल में शिक्षक संघ के चुनाव 2 को

घाटोल में शिक्षक संघ के चुनाव 2 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल - राजस्थान प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा घाटोल की बैठक गुरुवार को नागेश्वर महादेव मंदिर में रमेशचंद्र निनामा की अध्यक्षता, ओमप्रकाश मईड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं गौरी शंकर वडेरी के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। बैठक में वक्ताओं ने बताया की संघ के वार्षिक चुनाव 2 फरवरी को कस्बे के रालाबशाउप्रावि परिसर में होंगे। चुनाव के प्रभारी जिलाध्यक्ष सूर्यसिंह झाला एवं जिलामंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह होंगे। इस मौके पर चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। संचालन सुरेंद्रपालसिंह गौड़ ने किया व आभार कालुराम मईड़ा ने माना।