- Hindi News
- पटवार घर का स्थानांतरण रोकने के लिए ग्रामीण लामबंद
पटवार घर का स्थानांतरण रोकने के लिए ग्रामीण लामबंद
घाटोल - उपखंड की बड़ी पंचायत ग्राप के चौकड़ी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को पटवार भवन का स्थानांतरण रोकने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी नरेश बुनकर को ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की तरक्की और विभिन्न जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को लागू करवाने का यह एक मात्र सरकारी भवन है। ग्रामीणों ने पटवार घर का स्थानांतरण रोकने की मांग की है। इस मौके पर लालजी, छगन बुनकर, राजू भाई, धुलाजी, लक्ष्मण, देवीलाल पटेल आदि मौजूद थे।