पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुशलगढ़ में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह

कुशलगढ़ में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़ - गुरुवार को स्थानीय एमबीडी राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ शपथ ग्रहण तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक भीमाभाई डामोर तथा विशिष्ठ अतिथि कमलेश तंबोलिया, कानहींग रावत, दीपसिंह वसुनियां थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एलएल परमार ने की। विधायक डामोर ने अध्यक्ष जीवनलाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश, महासचिव कमलेश पारगी तथा संयुक्त सचिव को शपथ दिलाई। डामोर ने महाविद्यालय खेल मैदान के समतलीकरण, कक्षा कक्षों के निर्माण तथा अधिस्नातक कक्षा प्रारंभ करने के हरसंभव प्रयास का अश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. सुशील शर्मा, प्रो. पीयूष गुप्ता, प्रो.आरके स्वामी, प्रो.भानूप्रकाश शर्मा, डॉ. भावना उपाध्याय, सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। संचालन डॉ सुशील शर्मा ने किया।