पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुशलगढ़ में खेलकूद स्पर्धाएं 2 से

कुशलगढ़ में खेलकूद स्पर्धाएं 2 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़ - माही महोत्सव के दौरान कुशलगढ़ में आगामी 2 फरवरी को होने वाले विविध कार्यक्रमों को लेकर उपखंड अधिकारी जयवीरसिंह कालेर की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक का आयोजन कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कालेर ने बताया कि माही महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता, मटका रेस और चेयर रेस, पुरुष वर्ग के लिए रस्साकसी, डिस्कस थ्रो और गोलाफेंक तथा कक्षा 1 से 5 तक के बालकों के लिए नींबू रेस, सुईधागा रेस तथा जलेबी कूद स्पर्धाएं हुईं। शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें पश्चिम क्षेत्र उदयपुर के और स्थानीय कलाकार भी सम्मिलित होंगे। रात्रि में राउमावि बालिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।