- Hindi News
- नहीं रुक रहीं मिल मजदूरों के साथ मारपीट की घटनाएं
नहीं रुक रहीं मिल मजदूरों के साथ मारपीट की घटनाएं
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
ठीकरिया क्षेत्र में मिल मजदूरों के साथ मारपीट करने का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध में सिंटेक्स मजदूर संघ की ओर से गुरुवार को एसपी के नाम एक परिवाद भी दिया है। एसपी को परिवाद पेश करने के बाद शाम को ही कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने सात जनों को शराब के नशे में ठीकरिया नाके से पकड़ कर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है।
सिंटेक्स मिल मजदूर संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि शाम होते ही पूरे ठीकरिया क्षेत्र में शराबियों को राज कायम हो जाता है। आए दिन मजदूरों के साथ मारपीट करते हैं। मजदूरों से रुपए पैसे के साथ ही मोबाइल व अन्य कीमती सामान छीन कर ले जाते हैं। इसकी कई बार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। नाके पर अवैध रूप से लगी गुमटियां के कारण यह उत्पात हो रहा है। खांदू कॉलोनी चौकी पर कई बार शिकायत की गई है। इसके बाद भी यहां से गुमटियां पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
दो पुलिस वालों की मिलीभगत : नाके के पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जाता है। इस पूरे कारोबार को खांदू कॉलोनी के दो पुलिस जवान चलाते हैं। यही पुलिस के जवान यहां के दुकानदारों से सांठ गांठ के साथ मासिक बंदी भी लेते हैं। इनमें से एक इससे पहले राज तालाब चौकी पर और दूसरा सूरज पॉल चौकी से आए हैं। इन दोनों की मिली भगत के कारण पूरा कारोबार फल फूल रहा है।
एसपी अनिल कुमार टांक के आदेश पर खांदू कॉलोनी चौकीप्रभारी ने शराब पीने वाले सात जनों को पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई यहां पर लगातार
की जाएगी।
ठीकरिया नाके से देर रात सात जनों को पकड़ा