पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माकोद गांव के सरपंच पति के साथ मारपीट

माकोद गांव के सरपंच पति के साथ मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - भूंगड़ा थाना क्षेत्र के माकोद गांव के सरपंच पति गौतमलाल के साथ पानीवाला गढ़ा में मारपीट की गई है। गंभीर रूप से घायल गौतमलाल को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार गौतम लाल के साथ में गांव में पंचायत के ही लोगों ने मारपीट की है। किस कारण से मारपीट की गई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। अस्पताल चौकी ने तत्काल घटना की जानकारी भूंगड़ा थाने को दी गई। इसके बाद अस्पताल पहुंचे थानेदार नारायणलाल ने गौतमलाल के बयान दर्ज किए हैं।