सोना २०० रुपए चढ़ा, चांदी नरम
बांसवाड़ा - स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दामों में तेजी और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। जहां सोना स्टैंडर्ड और जेवराती २०० रुपए चढ़ा। वहीं चांदी टंच ४०० रुपए गिरी। जबकि चांदी चौरसा के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। भाव क्रमश: इस प्रकार हैं- बांसवाड़ा सर्राफा बाजार : सोना स्टैंडर्ड ((दस ग्राम)) ३०३५०, सोना जेवराती ((दस ग्राम)) ३००५०, चांदी टंच ((प्रति किलो)) ४३९००, चांदी चौरसा ((प्रति किलो)) ४४१००, कलदार ५१४ रुपए। सागवाड़ा सर्राफा बाजार : सोना स्टैंडर्ड ((दस ग्राम)) ३०४५०, सोना जेवराती ((दस ग्राम)) २९८००, चांदी टंच ((प्रति किलो)) ४३५००, चांदी चौरसा ((प्रति किलो)) ४४१०० रुपए।