पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदे पानी की शिकायत करने पर सिर फोड़ा

गंदे पानी की शिकायत करने पर सिर फोड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
माहेश्वरी पंचायत के सामने आजाद चौक निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को मारपीट व छेड़छाड़ का मामला कोतवाली थाने में दर्ज करवाया है। थानाधिकारी नगाराम चौधरी ने बताया अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल शकूर ने रिपोर्ट दी है कि उसके पड़ोसी गोविंद राम कंसारा के गटर नहीं होने से वो गंदगी को बिना नाली के उसके घर के सामने छोड़ रहा है।
इससे घर के सामने गंदगी फैल जाती है। बुधवार को जब गोविंद को इस संबंध में शिकायत की गई तो वह तथा उसके परिवार के सदस्य तैश में आ गए व पीडि़त और उसकी बहन की पिटाई कर दी।
शिकायत करने के कुछ देर बाद दोपहर को आरोपी, उसके दो पुत्र ललित, धनराज, उसकी पत्नी व परिवार की एक अन्य महिला सहित पांच जने कलाम की बहन की सब्जी की दुकान पर गए और कथित रूप से फावड़े व पट्टी के टुकड़े से दोनों के सिर फोड़ दिए। चोट के कारण बहन के सिर में टांके आए व कलाम के भी सिर में चोट लगी। आरोपी धनराज ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।