पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंगल बनी लोगों के लिए परेशानी

एंगल बनी लोगों के लिए परेशानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
शहर के सौंदर्य में चार चांद लगाने की कोशिश में करोड़ रुपए खर्च कर रही नगरपालिका को माहेश्वरी भवन के पास मुख्य सड़क के दोनों ओर लगी मुड़ी तुड़ी अनुपयोगी एंगल दिखाई नहीं दे रही है।
गोल प्याऊ से पुराने सीकर बस स्टैण्ड तक भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाई गई यह एंगल इस मार्ग पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू किए जाने के बाद से अनुपयोगी हो गई। इसकी उपयोगिता खत्म होने के बाद मुख्य मार्ग पर एक ओर से हटी हुई व दूसरी ओर से मुड़ी एंगल शहर के सौंदर्य में टाट का पैबंद के समान दिखाई देती हैं। साथ ही दूसरी ओर की मुड़ी हुई एंगल का वोल्ट भी खुला हुआ है जिससे इसके गिरने का भी खतरा बना रहता हैं। ऐसे में इसे हटा दिया जाता है तो मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी सुविधाजनक होगा व मार्ग के सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी श्रवण राम चौधरी ने बताया कि स्कूली वाहनों के आवागमन में बाधा होने के कारण एक ओर की एंगल हटा दी गई थी। दूसरी तरफ लगी एंगल के मुडऩे की जानकारी है इसे सही करवा दिया जाएगा।