पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
नगरपालिका के तत्वावधान में मनाए जाने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए भारतीय संगीत सदन में विनोद कुमार आचार्य के सानिध्य में नियमित रूप से गीत व संगीत की रिहर्सल की जा रही हैं। भारतीय संगीत सदन में राजकीय सूरजमल भोमराजका माध्यमिक विद्यालय खेल प्रांगण में होने वाले सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को चयनित गानों पर नृत्य के साथ गायन की तैयारी करवाई जा रही हैं। इसी तरह भोमराजका स्कूल में शारीरिक शिक्षक उम्मेदसिंह के सानिध्य में विद्यार्थियों की पीटी व परेड की रिहर्सल की जा रही है।
मकराना$ उपखण्ड अधिकारी मकराना एसएम शाह ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की तैयारियों में स्कूलों द्वारा बरती जा रही शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को मुख्य समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभानी होगी। एसडीएम को बुधवार को अवगत करवाया गया था कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी के लिए मुश्किल से दो या तीन स्कूल ही रिहर्सल में भाग ले रहे हैं।
मेड़ता सिटी$ नगर के नेहरू पार्क में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंच के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर तक पिटी-परेड की तैयारी करते हैं। मनोहरलाल गहलोत कि देखरेख में सभी स्कूलों के विद्यार्थी पंडाल में सामूहिक रूप से पिटी परेड का अभ्यास करते है।
डीडवाना$ डीडवाना विकास परिषद समिति द्वारा संचालित महिला महाविद्यालय में 26 जनवरी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। समिति के सचिव शंकरलाल परसावत ने बताया कि 26 जनवरी पर्व पर प्रात: 8:30 बजे एवरेस्ट विजेता कैप्टन दीपिका राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में झंडारोहण करेगी वहीं यूको बैंक के प्रबन्धक संदीप चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
रियांबड़ी. गणतंत्र दिवस के नजदीक आते ही स्कूलों में राष्ट्रीय पूर्व की तैयारियां आरंभ हो गई है। कस्बे में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत उपखंड अधिकारी रणसिंह ने संस्था प्रधानों व अधिकारियों की बैठक आयोजित कर गणतंत्र दिवस को सामूहिक रूप से मनाए जाने पर विस्तार से चर्चा की।
बडू$ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को गणतंत्र दिवस पर सामूहिक रुप से कार्यक्रम मनाने को लेकर सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। वरिष्ठ अध्यापक धन्नाराम नोदल ने बताया कि बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारितोषिक वितरण एवं अन्य विषयों पर सभी से विचार जाने गये और सर्वसम्मति से कार्यक्रम के लिये रूप रेखा बनाई गई।
हरसौर$ कस्बे के राउमावि में प्रधानाचार्य सम्मीउल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में सरकारी व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर विचार-विमर्श किया। ग्राम पंचायत स्तरीय मुख्य समारोह राउमावि प्रांगण में होगा। इसमें झण्डारोहण सरपंच विमलादेवी गोस्वामी करेंगी। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर सभी विद्यालय अपने स्तर पर तैयारी करेंगे।