पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संविदा नर्सेज कर्मियों का सामूहिक अवकाश आज

संविदा नर्सेज कर्मियों का सामूहिक अवकाश आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
राजस्थान एनआरएचएम नर्सेज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को खंड क्षेत्र के सभी संविदा नर्सेज एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
संविदा नर्सेज कर्मियों ने बताया कि संविदा नर्सेज की नियुक्ति में हो रहे विलंब के विरोध में एसोसिएशन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसके समर्थन में सभी खंड क्षेत्र में सेवाएं दे रहे 70 संविदा नर्सेज गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर टीकाकरण कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसकी लिखित सूचना संविदा नर्सेज की ओर से खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दे दी गई है।
रियां बड़ी. स्वास्थ्य विभाग में संविदा नर्सेज द्वारा नियमित किए जाने की मांग में विलंब को लेकर संविद नर्सेजकर्मी 23 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। ब्लॉक नर्सेज अध्यक्ष चैना राम ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सेज का अस्थाई वरीयता सूची के आधार पर दस्तावेज का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है। बोनस अंक विवाद को लेकर उच्च न्यायालय जोधपुर की वृहद पीठ का निर्णय आ चुका है। संविदा कर्मी इस फैसले के अनुसार राज्य सरकार से नियुक्ति की उम्मीद करते हैं। रियां बड़ी ब्लॉक में कार्यरत 36 नर्सेज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
जायल. ब्लॉक के सभी एनआरएचएम नर्सिंग कर्मी संविदा नर्सेज की नियुक्ति में हो रहे विलंब को लेकर गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। एनआरएचएम नर्सिंग एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान राम भांबू व सचिव ताराचंद गुगड़वान ने बताया कि जायल ब्लॉक के 52 कार्मिक गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में शामिल होंगे।