- Hindi News
- मेड़ता सिटी को मिली नई अग्निशमन की सौगात
मेड़ता सिटी को मिली नई अग्निशमन की सौगात
मेड़ता सिटी. राज्य सरकार से स्थानीय नगरपालिका को आग लगने पर आपात स्थिति से निपटने के लिए करीब 30 लाख की नई अग्निशमन वाहन की सौगात मिली है। बुधवार को मीरा स्मारक के सामने दमकल का लोकार्पण फीता काटकर नगरपालिका अध्यक्ष थानवी ने किया। थानवी ने बताया कि सुराज संकल्प यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे मेड़ता आई तो स्थानीय विधायक सुखाराम नेतडिय़ा व पालिकाध्यक्ष थानवी के नेतृत्व में शहर के लोगों ने मांग की थी। उन्होंने बताया कि नया दमकल वाहन पूर्णतया कंप्यूटराइज्ड है। इसमें पावर स्टेयरिंग, पावर ब्रेक जैसी नई तकनीक के साथ जनरेटर व हैलोजन लाइट भी लगी हुई है।