विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन कल
जायल. जायल ब्लॉक के पहले विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ 24 जनवरी को तरनाऊ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में होगा। विधिक सेवा केन्द्र के लिए बुधवार को विधिक सेवा केन्द्र के अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट जायल देवेन्द्र कुमार भाटी, जायल थानाधिकारी भारत सिंह, विकास अधिकारी हरफूल सिंह चौधरी, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता हरीश कुमार पारीक ने आईटी केंद्र जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 24 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायाधिपति आरएम लोढ़ा केन्द्र का उद्घाटन करेंगे।
क्चक्चक्च