पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहनों के काटे चालान, जुर्माना राशि वसूली

वाहनों के काटे चालान, जुर्माना राशि वसूली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मौलासर
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस ने बुधवार को भी वाहन चालकों द्वारा अनियमितता बरतने व यातायात के नियमों को तोडऩे को लेकर चालान काटे व जुर्माना राशि वसूल की। मेगा हाईवे के कुचामन डीडवाना रोड पर मौलासर थानाधिकारी घनश्याम मीणा की अगुवाई में नाकाबंदी कर 5 वाहनों के चालान काटकर 800 रूपए जुर्माने के रूप में वसूली गई।
परबतसर. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने बुधवार को वाहनों की चैकिंग की तथा यातायात नियमों की जानकारी दी। थानाधिकारी गोमाराम चौधरी ने बताया कि यातायात प्रभारी रतीराम व मल्लाराम विश्नोई , काशीराम ने वाहनों के कागजात जांच की।
जायल आंचलिक.खाटूबड़ी पुलिस ने खाटू क्षेत्र में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। थानाधिकारी हरीश सांखला ने बताया कि इस दौरान राजकीय व निजी शिक्षण संस्थानों में भी बच्चों को जानकारी दी गई।