पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कटाणी रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग

कटाणी रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. गणेशजी मंदिर के पास से लेकर पीर बाबा की दरगाह की ओर जाने वाले कटाणी रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने बुधवार को सुबह मौके पर एकत्रित होकर अतिक्रमण हटाकर मार्ग खुलवाने की मांग की। लोगों ने बताया कि गणेशजी के मंदिर से आशिक अली पीर बाबा की दरगाह तक जाने वाले कटाणी रास्ते में पिछले सात साल से अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है। रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिये प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व पार्षद श्रवण कुमावत ने बताया कि सात वर्ष से आम रास्ते पर अतिक्रमण है। सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी सत्यवीर यादव, तहसीलदार विश्वमित्र मीना, थानाधिकारी महावीर चौधरी व हल्का पटवारी दुर्गाप्रसाद मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। तहसीलदार ने बताया कि रास्ता खुलवाने के विवाद को निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।