- Hindi News
- टैंकर व बोलेरो की टक्कर में चालक की मौत, मां बेटा घायल
टैंकर व बोलेरो की टक्कर में चालक की मौत, मां-बेटा घायल
खींवसर. नागौर-जोधपुर हाइवे पर मंगलवार रात में एक टैंकर व बोलेरो की टक्कर में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई व मां-बेटा घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया। खींवसर थानाधिकारी पांचूराम ने बताया कि बुधवार रात में करीब साढ़े दस बजे हाइवे-65 पर जोरावरपुरा गांव के पास जोधपुर से नागौर की तरफ जा रहे टैंकर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक लाडनूं क्षेत्र के बरडू गांव के सुरेश पुत्र महावीर शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अनिल पुत्र विनय कुमार शर्मा व उसकी मां तारा पत्नी विनय कुमार गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को नागौर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर सुरेश के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। सुरेश गंभीर घायल अनिल का चचेरा भाई था। एक ही परिवार के तीनों लोग जोधपुर में किसी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे।