पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने किया क्षतिग्रस्त पटवार भवन का निरीक्षण

एसडीएम ने किया क्षतिग्रस्त पटवार भवन का निरीक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेड़ता रोड
कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित खंडहर पटवार घर का उपखंड अधिकारी मेड़ता ने निरीक्षण किया है। खंडहर भवन को गिराने की रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजे जाने के बाद स्वीकृत नौ लाख रुपयों की लागत से नए भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। मेड़ता रोड के बस स्टैंड के पास में अस्सी के दशक में पटवार घर बनाया गया। छह सालों से भवन पूर्णतया नकारा साबित होने पर ग्राम पंचायत की मासिक बैठक, ग्रामसभा में आदि प्रस्ताव लेने पर हाल ही में मुख्यमंत्री बजट घोषणा में कृषि सेवा केन्द्र व पटवार भवन के लिए 9 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। भवन निर्माण राशि स्वीकृत होने पर तहसीलदार मेड़ता ने क्षतिग्रस्त भवन को गिराने के लिए कलेक्टर को एक पत्र भेजा था। तब कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी मेड़ता को निर्देश दिए कि वे स्वयं मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त भवन की रिपोर्ट पेश करे। चुनाव के कारण कार्य अधिक होने के कारण मौका नहीं देखा जा सका। उपखंड अधिकारी मेड़ता नंदकिशोर राजौरा ने खंडहर भवन का निरीक्षण करने के बाद बताया कि शीघ्र ही रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी जाएगी। वही सरपंच सरजूदेवी लटियाल ने बताया कि कृषि सेवा केन्द्र व पटवार भवन के लिए 9 लाख रुपयों की स्वीकृति दिसंबर 2013 में ही आ चुकी थी। एसडीएम के निरीक्षण के अभाव में ही नया भवन का निर्माण शुरू नहीं किया जा सका। अब ऐसी संभावना बनी है कि शीघ्र ही खंडहर को गिराया जाकर नया निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।