पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपर्क समस्या समाधान शिविर २४ को

संपर्क समस्या समाधान शिविर २४ को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मकराना
आमजन की समस्याओं की सुनवाई व समाधान के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को मकराना के पंचायत समिति परिसर में संपर्क समाधान शिविर आयोजित होगा।
एसडीएम एसएम शाह ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा। जिसमें उपखंड क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारियों को पूर्ण तैयारियों के साथ उपस्थित होना होगा। शाह ने बताया कि मकराना पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, विकास अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, ब्लॉक सीएमएचओ, बीईईओ, सहायक कृषि पर्यवेक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग व डिस्कॉम, अधीक्षक समाज कल्याण विभाग, आयुर्वेद चिकित्सक तथा व्यवस्थापक सहकारी समिति को शिविर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।शिविर में मोबाइल मैसेज द्वारा ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवाई जा सकेगी। निस्तारण भी ऑनलाइन किया जाएगा।
मेड़ता सिटी. पंचायत समिति में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई व समाधान के लिए पंचायत समिति के राजीव गांधी ई विकास केन्द्र में शुक्रवार को सुबह १० से शाम ६ बजे तक संपर्क-समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उपखंड अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी समस्याएं सुनकर निस्तारण करेंगे।