पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेरकों को दिए दिशा निर्देश

प्रेरकों को दिए दिशा निर्देश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरनावा. पंचायत समिति सभागार परबतसर में बुधवार को एसडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में प्रेरकों की बैठक हुई। जिसमें कार्यवाहक विकास अधिकारी अरुण पटेल, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक शिवकरण गहलोत, शिवकरण चौधरी, पीओ चन्द्र पाल सिंह शेखावत ने प्रेरकों को जानकारियां दी। एसडीएम ने कहा कि प्रेरक सभी गांवों के केन्द्रों को समय पर खोलें और केन्द्रों पर ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों के नाम पते और टेलीफोन नंबर अंकित करें। उन्होंने ब्लॉक समन्वयक व संबंधित अधिकारियों से कहा कि वह समय समय पर केन्द्रों का निरीक्षण करें। कोई प्रेरक काम नहीं करता या समय पर केन्द्र नहीं खोलता तो उसकी जानकारी दें। ताकि उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। शिवकरण चौधरी ने बताया कि बैठक में सभी 70 केन्द्रों के प्रेरक उपस्थित रहे।