पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेहरे ढककर आए चार युवकों ने ज्वैलर्स व उसके मुनीम को पीटा

चेहरे ढककर आए चार युवकों ने ज्वैलर्स व उसके मुनीम को पीटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्च नागौर/मेड़ता सिटी
मेड़ता सिटी शहर के नन्हा बाजार स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में घुसकर चार नकाबपोश युवकों ने दुकान मालिक व उसके मुनीम की पिटाई कर दी। घटना बुधवार दोपहर की है। अचानक हुई इस घटना से बाजार के दुकानदार घबरा गए। कुछ दुकानदार हिम्मत कर दुकानदार व मुनीम को बचाने गए तो चारों नकाबपोश वहां से भाग गए। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में दुकानदार मानमल ने कहा कि वह और उसका मुनीम विष्णु बुधवार दोपहर में दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान चार नकाबपोश दुकान में घुसे। इनमें से एक रिड़ गांव के राजू सोनी का मुनीम था। चारों ने घुसते ही मानमल व विष्णु से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बाजार के दुकानदार घबरा गए। कुछ दुकानदार मौके पर गए तो चारों नकाबपोश भाग गए। आरोपियों ने दुकान खाली करने की धमकी भी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे सहायक थानाधिकारी बिरदा सिंह रावत ने मौका मुआयना किया और दुकान में लगे सीसी टीवी के फुटेज देखे। दु़कानदार ने एक व्यक्ति की पहचान रिड़ के राजू सोनी के मुनीम के रूप में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।