डामरीकरण सड़क बनाने की मांग
हरनावा. दो ग्राम पंचायतों टापरवाड़ा व नेतियास जिनकी सिटावट से निम्बोला के बीच पांच किमी दूरी है। सड़क का डामरीकरण नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सिटावट के जगदीश सिंह राठौड़, बस चालक महावीर सिंह व देवी लाल सैनी ने बताया कि सड़क का डामरीकरण नहीं होने से परेशानी हो रही है। टापरवाड़ा सरपंच जुगल किशोर पारीक व नेतियास सरपंच घीसा राम चौधरी ने विधायक मान सिंह किनसरिया व सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान को पत्र देकर सड़क के डामरीकरण की मांग की है।