पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों के विकास में निभाएंगे भागीदारी : जिला प्रमुख

गांवों के विकास में निभाएंगे भागीदारी : जिला प्रमुख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चडेगाना
नागौर जिला प्रमुख बिंदु चौधरी ने बुधवार को डेगाना सहित गांवों का दौरा किया। ग्राम मिठडिय़ा में ग्रामीणों की समस्याओं सुनी।
इस मौके पर जिला प्रमुख बिंदु चौधरी ने कहा कि नागौर जिले के सैकड़ों गांवों में इंदिरा नहर परियोजना का पानी पहुंचेगा, इसको लेकर गत दिनों मैने जिले के सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर पानी की समस्या से अवगत करवाया है।
डेगाना क्षेत्र के 78 गांवों में मीठा पानी मिलेगा, तो गांव-गांव व ढाणी-ढाणी में पेयजल योजनाओं के माध्यम से पानी की समस्या दूर करेंगे। चौधरी ने कहा कि इस बार डेगाना क्षेत्र से आजादी के बाद पहली बार किसी विधायक के रूप में अजयसिंह किलक को सहकारिता मंत्री बनाने से क्षेत्र का भरपूर विकास होगा। मिठडिय़ा में ग्रामीण दीपाराम तलवाड़ा, भंवरलाल तलवाड़ा, श्रीपाल तलवाड़ा, बालाराम मिठडिय़ा सहित ने जिला प्रमुख बिंदु चौधरी का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण करते हुए अभिनंदन किया। इस मौके पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति चेयरमैन लक्ष्मणसिंह मुवाल, रामनिवास खटकड़, सरपंच विशाल किलक, पूर्व सरपंच मोतीराम मुरावतिया, राधाकिशन बिंदा, एडवोकेट महावीर प्रसाद शर्मा, दीपाराम तलवाड़ा, भंवरलाल मिठडिय़ा, बुद्धाराम जालसू, शिव कुमार मुरावतिया, बुद्धाराम धोजक, लिखमाराम, रामानंद रियाड़ पालियास, ग्रामीण बैंक एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष जस्साराम डूडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।