पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अय्यर का जवाब देने भाजपाइयों ने खोली ‘नमो चाय की चौपाल’

अय्यर का जवाब देने भाजपाइयों ने खोली ‘नमो चाय की चौपाल’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेड़ता सिटी
कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर की बात का जवाब देने के लिए नागौर जिले के मेड़ता सिटी में भाजपाइयों ने नया तरीका अपनाया है। भाजपाइयों ने मेड़ता सिटी में नमो चाय की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर उसमें चाय बनाने वाले स्टॉल संचालकों का सम्मान किया है। यही नहीं इन स्टॉल संचालकों ने भी अब मेड़ता में नमो चाय बेचने का निर्णय लिया है।
भाजपा शहर मण्डल के तत्वावधान में नमो चाय चौपाल का आयोजन बुधवार दोपहर 12 बजे चारभुजा चौक में किया गया। कार्यक्रम में मोदी समर्थकों की भीड़ एकत्रित हुई। इस अवसर पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी, भाजपा मण्डल के अध्यक्ष नवरतनमल सिंघवी ,कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक चौधरी, ओमप्रकाश मोदी, वीरेंद्र वर्मा, रामस्वरूप गहलोत, रियां के उपप्रधान मोहनराज उपाध्याय ने मोदी समर्थकों को चाय पिलाई। पालिकाध्यक्ष थानवी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर के सामंतशाही व्यवहार के विरोध में किया गया। अय्यर ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चाय वाला कहकर संबोधित करते हुए कहा कि चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। भाजपाइयों ने कहा कि यह बयान ऊंच -नीच के भेदभाव को दर्शाने वाला सामंतशाही बयान है। जो भारतीय लोक तंत्र का अपमान है इस बयान के विरोध में यह कार्यक्रम किया गया ।
इनको किया सम्मानित
इस अवसर पर मेड़ता में चाय बेचने वाले ओमप्रकाश पाठक, कैलाश चंद माली , छगनलाल प्रजापत व रमेश सोनी का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।