- Hindi News
- कुचामन के चित्रकार को मिला मुंबई में सम्मान
कुचामन के चित्रकार को मिला मुंबई में सम्मान
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
मुंबई के नेहरू सेंटर आर्ट गैलेरी में अलंकृति आर्टिस्ट ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित आर्ट प्रदर्शनी में शहर के वरिष्ठ चित्रकार गिरीश चौरसिया के चित्रों को भी जगह मिली हैं।
इस प्रदर्शनी में देश के वरिष्ठ चित्रकार कलाविद् राम जैसवाल व डॉ. बीसी गहलोत के साथ राजस्थान के 12 वरिष्ठ चित्रकारों के चित्रों का प्रदर्शन किया जा रहा हैं। प्रदर्शनी में चौरसिया के जलरंग विद्या में कुचामन व समीपस्थ ग्रामीण अंचलों के विभिन्न दृश्यों पर बनाए गए चित्रों को शामिल किया गया हैं। इसमें चौरसिया के फोर्ट-कुचामन सिटी, मॉर्निंग व्यू र्फोम शाकंभरी टेंपल, विलेज मॉर्निंग, काव्यात्मक सुबह, मिस्ट्री मॉर्निंग, मॉर्निंग इन आसपुरा आदि शीर्षक के चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनी में शामिल चौरसिया के शीत ऋतु के वातावरण से सरोबार शहरी अंचल के चित्रों को दर्शकों की सराहना मिल रही हैं। कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ यह प्रदर्शनी 27 जनवरी तक खुली रहेगी