बालिकाओं का शत प्रतिशत हो जन्म पंजीकरण
नागौर. कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ. वीना प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शुभ लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने से पहले ही बालिकाओं के जन्म पंजीकरण कार्य शत प्रतिशत पूरा करें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के जन्म पंजीकरण को तेजी से बढाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाए। जिला कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव के मामलों में शुभ लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने से पूर्व ही बालिकाओं के जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए मेडिकल स्टॉफ को जिम्मेदार बनाने के निर्देश दिए। वहीं आशा सहयोगिनियों को भी बालिकाओं के पंजीकरण से जोडऩे के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि गावों में होने वाले प्रसवों की सूचना आशा सहयोगिनियां संबंधित एएनएम को दे और पंजीकरण की प्रक्रिया में योगदान दें।
क्चक्चक्च