पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद जनता जल योजना शुरू करवाने की मांग

बंद जनता जल योजना शुरू करवाने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं. जनता जल योजना बंद करने और जनता को होने वाली परेशानी के बारे में अवगत करवाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी अशोक कुमार त्यागी को ज्ञापन दिया है। रींगण के पूर्व सरपंच एवं जनता जल योजना के अध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जलदाय विभाग द्वारा राजनैतिक कारणों से इस योजना को बंद करवा दिया। पत्र में बताया गया है कि रिड़मलास गांव में 15 किलोमीटर दूर स्थित सीकर जिले के नेछवा से पानी दिया जाता है। योजना से कई बार तीन-चार दिनों तक भी पानी नहीं दिया जाता है। इससे गांव वालों के सामने गंभीर समस्या बन जाती है। पानी की समस्या को देखते हुए अविलंब योजना को पुन: शुरू करने की आवश्यकता है।