पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल

मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर / कुचामन सिटी
डीडवाना रोड मेगा हाइवे पर बुधवार शाम दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई व दो अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें बहुत तेज गति में थी। फिलहाल गंभीर घायल दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार काला भाटा की ढाणी के समीप बुधवार शाम लगभग छह बजे मोटरसाइकिलों में यह भिड़ंत हुई। एक मोटरसाइकिल पर बैठे युवक केरपुरा निवासी रामू राम पुत्र चन्द्रा राम डोडवाडिय़ा व भंवरलाल पुत्र गणेशराम गुर्जर में से एक की सिर में चोट आने पर मौके पर ही व दूसरे की चिकित्सालय लाने के बाद मृत्यु हो गई। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए युवकों में से प्रभुराम पुत्र लादुराम जाट निवासी लादडिय़ा को बेहोशी की हालत में राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए एक अन्य युवक मांगलोदी निवासी गोपाल पुत्र जेसाराम निवासी का उपचार यहां राजकीय चिकित्सालय में किया गया।
दिखाई नहीं दिया कुछ
घायल गोपाल ने बताया कि वह रामू राम पुत्र चन्द्रा राम डोडवाडिय़ा की मोटरसाइकिल पर बैठा था। दोनों युवक बड़ी बेरी से केरपुरा जा रहे थे। रास्ते में काला भाटा की ढाणी के समीप उनकी मोटरसाइकिल दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय हल्का अंधेरा था। मोटरसाइकिलें तेज स्पीड में थी। अचानक हादसे से चारों युवक मोटरसाइकिलों से दूर जा गिरे। मोटरसाइकिलों के कलपुर्जे भी सड़क पर बिखर गए।
मदद को पहुंचे ग्रामीण
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। दुर्घटना के सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि एक घायल को लेकर वे अस्पताल की तरफ दौड़े मगर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।