पत्थर गिरने से श्रमिक घायल
मकराना. मकराना के साहबवाली रेंज की एक मार्बल खान में बुधवार को पत्थर गिरने से श्रमिक गंभीर घायल हो गया। अन्य श्रमिकों ने उसे उपचार के लिए लगनशाह मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। साहबवाली रेंज के खान मालिक मकसूद चौहान की खदान में दोपहर में खाना खाने के बाद श्रमिक कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक छोटा पत्थर खान में गिर गया। इससे ओमप्रकाश बावरी निवासी पट्टीडोबडी गम्भीर रूप से घायल हो गया।